Hot News :

U-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का रांची में भव्य समापन ; झारखंड को मिला कांस्य पदक

गणपत राय इनडोर स्टेडियम, खेलगांव रांची में आयोजित U-23 सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता (22 से 24 अगस्त) का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने खेल निदेशालय झारखंड के सहयोग से किया था।

झारखंड को मिला कांस्य

प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन शैली में झारखंड के अभिषेक कुमार (60 किग्रा वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

850 पहलवानों ने लिया हिस्सा

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 850 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अलग-अलग भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट एवं टीम चैंपियनशिप से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन समारोह में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संस्थापक एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एस.पी. देशवाल, विनोद तोमर, कंपटीशन डायरेक्टर बी.एन. प्रसाद, झारखंड कुश्ती संघ के पूर्व सहयोगी शिवकुमार सिंह और संघ के महासचिव रजनीश कुमार मौजूद रहे। इन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

आयोजन समिति का योगदान

आयोजन को सफल बनाने में झारखंड कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, विजय शंकर सिंह, हजारीबाग कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव नवल कुमार वर्मा, सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


 

Related Posts
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook