Hot News :

झारखंड में जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत, 1152 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और बरियातू स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में किया जा रहा है। इसमें राज्यभर के 1152 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

यह प्रतियोगिता अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में खेली जा रही है। हर टीम में 16 खिलाड़ी, 1 कोच और 1 मैनेजर शामिल हैं। आयोजन की शुरुआत सादगी से हुई और इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन व पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।

 मुकाबले :

  • अंडर-17 बालक वर्ग में लातेहार ने पश्चिम सिंहभूम को 5-0, हजारीबाग ने गिरिडीह को 4-0, रांची ने लोहरदगा को 4-0 और पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को 3-0 से हराया। खूंटी ने लातेहार को 4-0 से मात दी।
  • अंडर-17 बालिका वर्ग में हजारीबाग ने गिरिडीह को 11-0, रांची ने लोहरदगा को 6-0, खूंटी ने पश्चिम सिंहभूम को 13-0 और सिमडेगा ने पाकुड़ को 12-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
  • अंडर-15 बालक वर्ग में चतरा ने बोकारो को 2-1, लोहरदगा ने पश्चिम सिंहभूम को 3-2, सरायकेला ने धनबाद को 1-0 और हजारीबाग ने रामगढ़ को 5-0 से पराजित किया।

श्रद्धांजलि सभा 

दिनभर चले मुकाबलों के बाद मोरहाबादी स्टेडियम में सभी पदाधिकारी, खिलाड़ी और कोच एकत्र हुए। इस मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में 1000 से अधिक खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Posts
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook