Hot News :

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता : दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले

क्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहा। मोराबादी स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, बरियातू में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों को जहां गोलों की बरसात देखने को मिली, वहीं खिलाड़ियों का जोश और जुनून झारखंड में हॉकी की लोकप्रियता को दर्शाता रहा।

 अंडर-17 बालिका वर्ग : रांची और सिमडेगा में होगा फाइनल

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रांची ने गढ़वा को 10-0 से, खूंटी ने रामगढ़ को 6-0 से, हजारीबाग ने गुमला को 3-0 से और सिमडेगा ने जामताड़ा को 7-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

  • पहले सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 6-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
  • दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल रांची और सिमडेगा के बीच खेला जाएगा, जो बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

 अंडर-17 बालक वर्ग : खूंटी और हजारीबाग 

बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, रांची और धनबाद ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

  • सेमीफाइनल में खूंटी ने रांची को 12-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • दूसरे सेमीफाइनल में हजारीबाग ने सिमडेगा को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित किया।

इस वर्ग का फाइनल मुकाबला खूंटी और हजारीबाग के बीच होगा

 अंडर-15 बालक वर्ग : सिमडेगा और खूंटी फाइनल में

  • अंडर-15 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • सिमडेगा ने रांची को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  • खूंटी ने गुमला को 4-0 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

अंडर-15 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सिमडेगा और खूंटी के बीच खेला जाएगा।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि पहली बार राज्य के सरकारी विद्यालयों से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह झारखंड में हॉकी के बढ़ते जुनून और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से निकलकर हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा और आगे जाकर यही बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

https://offbeatbuzz.com/news-post/43/jharkhnd-men-jvahrlal-nehroo-hokee-prtiyogita-2025-26-kee-shuruaat-1152-khiladee-le-rhe-hissa

Related Posts
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook