Hot News :

झारखंड ने महाराष्ट्र को 3 गोल से हरा, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

हॉकी के मैदान पर झारखंड की जूनियर टीम ने अपने शानदार खेल और जज़्बे से एक बड़ी जीत दर्ज की है। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025, जो 12 से 23 अगस्त तक जालंधर, पंजाब में हो रही है, उसमें झारखंड ने महाराष्ट्र को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह जीत टीम और राज्य दोनों के लिए गर्व का पल है।

झारखंड का पहला मैच उत्तरप्रदेश के खिलाफ था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने हार से सबक लेते हुए अपने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। आज के मुकाबले में झारखंड की ओर से एडिसन मिंज हीरो साबित हुए, जिन्होंने 3 गोल किए, वहीं ग्लेडशन भेंगरा और रोशन एक्का ने 1-1 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और तालमेल ने महाराष्ट्र को पराजित कर दिया। झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि टीम आने वाले मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी .

Related Posts
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook